Home » Chaibasa Naxal Encounter : कराइकेला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 17 पर केस दर्ज

Chaibasa Naxal Encounter : कराइकेला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 17 पर केस दर्ज

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Naxalites Encounter
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कराइकेला थाना में 7 नामजद और 10 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नामजद आरोपियों में भाकपा-माओवादी संगठन का एक करोड़ का इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश, मंगल सिंह सरदार, सालुका कायम, पिंकी, कोलेमुनी, सीता और बुड़ई बोदरा शामिल हैं। इन सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस बल पर हमला करने और अवैध हथियार रखने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।

19 मई को हुई थी मुठभेड़

कराइकेला पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को सुरक्षा बलों की टीम कराइकेला और सोनुआ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में नक्सल विरोधी सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान दुर्गादा गांव के पहाड़ी क्षेत्र में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।सुरक्षा बलों ने पहले नक्सलियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। लेकिन लगातार फायरिंग होने पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। बाद में नक्सली घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए।

50 से अधिक राउंड फायरिंग

प्राथमिकी में बताया गया है कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस जवानों ने कई राउंड फायरिंग की। वहीं नक्सलियों की ओर से अत्याधुनिक हथियारों से 50 से अधिक राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले कुछ महीनों से सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान तेज किया गया है। इस दौरान कई बार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि इलाके में अभियान जारी रहेगा और फरार नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

Read Also- VB-G RAM G Scheme : वीबी-जी राम जी के तहत 318 नए कार्यों की अंतरिम सूची जारी, जिलों से मांगी गई राय

Related Articles

Leave a Comment