Home » DEOGHAR NEWS: निशिकांत दुबे ने विपक्ष और राज्यसभा चुनाव को लेकर साधा निशाना, जानें कौन है निशाने पर

DEOGHAR NEWS: निशिकांत दुबे ने विपक्ष और राज्यसभा चुनाव को लेकर साधा निशाना, जानें कौन है निशाने पर

विपक्षी दलों पर बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाने की राजनीति करने का आरोप लगाया

by Vivek Sharma
DEOGHAR: देवघर पहुंचे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष, एसआईआर और राज्यसभा चुनाव पर बड़ा बयान दिया, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DEOGHAR: सोमवार को देवघर पहुंचे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष, एसआईआर और राज्यसभा चुनाव को लेकर तीखे बयान दिए। वह एम्स के एक कार्यक्रम में शामिल होने देवघर आए थे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाने की राजनीति करने का आरोप लगाया। निशिकांत दुबे ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दल एकजुट होकर ऐसी राजनीति कर रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनकी इस मंशा को कभी सफल नहीं होने देगी।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लेते हुए कहा कि बंगाल में भी इसी तरह की राजनीति हुई थी, जिसका परिणाम जनता ने देख लिया। उन्होंने हाल में हुए पुनर्मतदान के नतीजों का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीती है, जो जनता के समर्थन को दर्शाता है।

वहीं, रायबरेली में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहे जाने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सोनिया गांधी को राहुल गांधी का इलाज कराना चाहिए।

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भी उन्होंने संकेत दिया कि दोनों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर ज्यादा टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विधायक और स्थानीय दलों के नेता समझ चुके हैं कि राज्य का विकास केंद्र सरकार के साथ मिलकर ही संभव है।

READ ALSO: Jamshedpur Crime: वादी ने OLX के जरिए बाइक बरामद कर पुलिस को सौंपा था आरोपी, पुलिस ने गिरोह का कर दिया भंडाफोड़


Related Articles

Leave a Comment