Home » Jamshedpur News : रांची की प्रियांशु और देवघर के गौतम बने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’, झारखंड स्टेट योगासना चैंपियनशिप का भव्य समापन

Jamshedpur News : रांची की प्रियांशु और देवघर के गौतम बने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’, झारखंड स्टेट योगासना चैंपियनशिप का भव्य समापन

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur programme yogasna championship
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन स्कूल सभागार में आयोजित तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का रविवार को भव्य समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस आयोजन का संचालन वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस), झारखंड चैप्टर और सरकार योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में प्रतिभागियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुकुल चौधरी मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत घोष शामिल हुए। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को अलग-अलग वर्गों में पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी ने कहा कि योगासना अब केवल पारंपरिक अभ्यास तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता में पांच वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के प्रतिभागियों के लिए कुल 12 ग्रुप बनाए गए थे। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए ‘स्टार कैटेगरी’ और महिलाओं के लिए ‘मॉम्स कैटेगरी’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार और स्मिकी सरकार ने किया। वहीं, पश्चिम बंगाल से आए प्रसाद नंदी मुख्य निर्णायक और गौरांग सरकार मुख्य पर्यवेक्षक की भूमिका में रहे। इस चैंपियनशिप का सबसे बड़ा आकर्षण ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ प्रतियोगिता रही, जिसमें रांची की प्रियांशु कुमारी और देवघर के गौतम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

प्रमुख विजेता

मॉम्स कैटेगरी

  • प्रथम – प्रियंका प्रसाद
  • द्वितीय – सुमन वर्मा
  • तृतीय – रचना देवी

स्टार कैटेगरी

  • प्रथम – अविनाश कुमार सिंह
  • द्वितीय – गौरव प्रसाद
  • तृतीय – कुशल शाह
  • चतुर्थ – पंकज मंडल
  • पंचम – रायन फ्रांसिस

सब जूनियर (बॉयज)

  • प्रथम – सिद्धार्थ सनम एवं रक्षित चंद्र झा
  • द्वितीय – हर्ष मुंडा
  • तृतीय – आदर्श कुमार

जूनियर (गर्ल्स)

  • प्रथम – प्रियांशु कुमारी
  • द्वितीय – पायल कर्मकार
  • तृतीय – नंदिनी रॉय

सीनियर (वीमेन)

  • प्रथम – लकी कुमारी
  • द्वितीय – रिया कुमारी

सुपर सीनियर (मैन)

  • प्रथम – शत्रुंजय कुमार
  • द्वितीय – आशीष Kumar
  • तृतीय – संतोष कुमार

मास्टर्स (मैन)

  • प्रथम – जगदीश सिंह
  • द्वितीय – श्याम सुंदर
  • तृतीय – देवीलाल महतो

Read also Jamshedpur News : साकची से चोरी हुई बाइक OLX के जरिए चेपा पुल से हुई बरामद, जानें कैसे पीड़ित ने की जासूसी

Related Articles

Leave a Comment