Home » West Singhbhum News: गुवा में बाहरी लोगों की भर्ती के विरोध में आंदोलन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

West Singhbhum News: गुवा में बाहरी लोगों की भर्ती के विरोध में आंदोलन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

मोर्चा के सदस्यों का आरोप है कि गुवा क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय बेरोजगार युवक मौजूद हैं। इसके बावजूद कंपनी बाहरी लोगों का मेडिकल और ट्रेनिंग कराकर उन्हें नौकरी दे रही है।

by Rajeshwar Pandey
Gua Local Employment Protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा सेल में मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बाहरी लोगों का मेडिकल कराए जाने के विरोध में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ। सुबह 10 बजे सशक्त संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ठेका मजदूरों और बेरोजगार युवाओं ने आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग उठाई।

मोर्चा के सदस्यों का आरोप है कि गुवा क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय बेरोजगार युवक मौजूद हैं। इसके बावजूद कंपनी बाहरी लोगों का मेडिकल और ट्रेनिंग कराकर उन्हें नौकरी दे रही है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है।

स्थानीय नीति की अनदेखी का आरोप

सशक्त संयुक्त मोर्चा ने कंपनी पर स्थानीय नीति की अनदेखी का आरोप लगाया। संगठन का कहना है कि नियमों को दरकिनार कर बाहरी लोगों को मेडिकल और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।प्रदर्शन के दौरान मोर्चा ने कंपनी के स्टाफ रूद्रो प्रधान को लेकर भी सवाल उठाए। मोर्चा ने कहा कि रूद्रो प्रधान की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। इसके बावजूद उन्हें अब तक नौकरी पर रखा गया है। मोर्चा ने इस मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

कई संगठनों ने दिया समर्थन

आंदोलन में झारखंड मजदूर यूनियन के महासचिव हेमराज सोनार, अध्यक्ष लालमोहन महतो, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव मुकेश लाल, समीर पाठक, सीटू के महेश गोप, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के राकेश सुंडी, बेरोजगार संघ से उदय सिंह, कैलाश दास सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर और बेरोजगार युवक शामिल हुए।

मोर्चा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर कंपनी ने स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता नहीं दी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Read Also: Ranchi News: छवि रंजन ने खेल निदेशक का ग्रहण किया पदभार: बोले- हर जिले से होगी खिलाड़ियों की खोज

Related Articles

Leave a Comment