Home » Devghar Cyber Crime: देवघर में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

Devghar Cyber Crime: देवघर में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकद राशि और वाहन भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयुब अंसारी (26), मुस्तफा अंसारी (40), मो. बाबर अंसारी (33), इरफान अंसारी (29) और समीद अंसारी (31) के रूप में हुई है। सभी आरोपी देवघर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 1 लाख 22 हजार 60 रुपये नकद, एक चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन बरामद किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त रकम को एटीएम से निकालकर कमीशन के आधार पर नकद उपलब्ध कराने का काम करते थे। पुलिस को शक है कि यह गिरोह लंबे समय से साइबर अपराध से जुड़ा हुआ था और कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।

देवघर पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले में सक्रिय ऐसे गिरोहों पर नजर रखी जा रही है और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क और उनसे जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें। किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर थाना या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

Read Also :Ramgarh Crime: तालाब से स्नान कर लौट रही नाबालिग से छेड़खानी, शोर मचाने पर भागा मनचला


Related Articles

Leave a Comment