
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिकअप वाहन चोरी कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी गई गाड़ी को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 24 अगस्त 2026 को दशरथ किसन, उम्र 43 वर्ष, पिता स्व. गंगाधर किसन, ग्राम झिरदापाली, थाना टिकायतपाली, जिला सुन्दरगढ़ (उड़ीसा) ने लिखित आवेदन दिया था कि लाइनपार दुर्गा पंडाल, मनोहरपुर के पास से उनकी पिकअप वाहन संख्या OD14V-8939 की चोरी हो गई है। इस संबंध में मनोहरपुर थाना में 24 अगस्त 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेणु पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में थाना प्रभारी मनोहरपुर थाना एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल शामिल थे। छापामारी के क्रम में तकनीकी शाखा प्रभारी के सहयोग से त्वरित अनुसंधान करते हुए पुलिस ने कांड में शामिल दो प्राथमिकी अभियुक्तों को मनोहरपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता
विनोद सिंह, उम्र 45 वर्ष, पे. स्व. नाथा सिंह, सा.+ थाना उदवंत नगर, जिला आरा (बिहार), वर्तमान पता थाना वीटीएम सदर, जिला झारसुगुड़ा (उड़ीसा) और प्रशांत कुमार नायक, पिता देवित्री नायक, ग्राम केराई, थाना केराई, जिला सुन्दरगढ़ (उड़ीसा) पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी गई पिकअप वाहन संख्या OD14V-8939 को कांड्रा टोल ब्रिज के पास से बरामद कर लिया गया है। उक्त वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त विनोद सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध तलसारा (उड़ीसा) थाना कांड संख्या 983/2026 दिनांक 28/05/2026 धारा 316(2)/318(4)/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज है।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
1. पुलिस निरीक्षक, मनोहरपुर अंचल
2. पु.अ.नि. अमील एक्का (थाना प्रभारी)
3. स.अ.नि. अजय प्रसाद
4. स.अ.नि. नवकिशोर कुदादा
5. आरक्षी/1115 सैकलोन खाखा
6. आरक्षी/985 जयन्त सोरेंग
7. चा.आ./372 नील कु. महतो

