Home » Chaibasa News : फुटबॉल मैच के दौरान वज्रपात, युवक की मौत से गांव में छाया मातम

Chaibasa News : फुटबॉल मैच के दौरान वज्रपात, युवक की मौत से गांव में छाया मातम

by Rajeshwar Pandey
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित तांतनगर प्रखंड अंतर्गत कोकचो गितीलोंगर स्थित फुटबॉल मैदान में रविवार को देर शाम एक दुखद घटना सामने आई। टूर्नामेंट के दौरान अचानक हुई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय दर्शक की जान चली गई।

मैदान में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला जारी था, जिसे देखने के लिए भारी तादाद में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए थे। मैच के दौरान ही अचानक मौसम का मिजाज बदला और भीषण गर्जना के साथ मैदान पर आकाशीय बिजली गिर गई।वज्रपात की सीधी चपेट में आने से तांतनगर निवासी 35 वर्षीय वीर सिंह कालुंडिया गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुए इस हादसे से मैदान में भगदड़ मच गई और दर्शकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से अचेत अवस्था में वीर सिंह को निजी वाहन से सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि वज्रपात का झटका इतना तेज था कि पीड़ित की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक वीर सिंह कालुंडिया अपने पीछे अपनी गर्भवती पत्नी छोड़ गए हैं। इस अचानक हुई त्रासदी के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खराब मौसम में सतर्कता की अपील

क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने आम नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के समय खुले मैदानों, जलजमाव वाले स्थानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।

Read Also Chaibasa News : जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा की ओर से आयोजित 8वां ज्ञान अभियान के विजेता हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Comment