
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के नया लाइन से ऑटो में एक सांड़ चुराकर भाग रहा युवक पकड़ा गया है। युवक का नाम शाहिद अफरीदी है। वह कपाली थाना क्षेत्र के अंसार नगर डैम डूबी का रहने वाला है।
ऑटो से पुलिस ने सांड़ बरामद कर लिया है। इस मामले में सोनारी के नया लाइन के रहने वाले संतोष कुमार के आवेदन पर पुलिस ने शाहिद अफरीदी और साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जा रहा है कि साहिल भी शाहिद अफरीदी के साथ था। लोगों ने जब आटो का पीछा किया। तो साहिल ऑटो से उतर कर फरार हो गया। जबकि शाहिद अफरीदी दबोच लिया गया। शाहिद अफरीदी को जेल भेज दिया गया है।

