Home » RANCHI NEWS: महंगाई पर झामुमो का आंदोलन राजनीतिक नौटंकी, आदित्य साहू ने लगाया ये आरोप

RANCHI NEWS: महंगाई पर झामुमो का आंदोलन राजनीतिक नौटंकी, आदित्य साहू ने लगाया ये आरोप

कांग्रेस को बताया महंगाई का ब्रांड एंबेसडर

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महंगाई को लेकर झामुमो के आंदोलन को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार जनमुद्दों को उठाए जाने से सत्तारूढ़ दल दबाव में है और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए आंदोलन का सहारा ले रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई की ब्रांड एंबेसडर के साथ सरकार चलाने वाली झामुमो को महंगाई पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले भी कई बार पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम कर जनता को राहत दी है। वैश्विक संकट और सप्लाई चेन प्रभावित होने के बावजूद केंद्र ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को नियंत्रित रखने का प्रयास किया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि झामुमो वास्तव में जनता के हित में है तो राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट कम क्यों नहीं करती।

महंगी बिजली पर घेरा

प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड में बढ़ती बिजली दरों पर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महंगी बिजली के कारण उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं और आम लोग भारी बिजली बिल से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच विभिन्न देशों से बेहतर संबंधों और सूझबूझ के जरिए देशवासियों को राहत देने का प्रयास किया है। वहीं झामुमो और कांग्रेस केवल बयानबाजी कर रही हैं।

READ ALSO: RANCHI RAIL NEWS: चलती ट्रेन में पिस्टल लहराने वाले दो युवकों को आरपीएफ ने दबोचा, जमशेदपुर से लाकर रांची में सप्लाई की थी योजना

Related Articles