Home » RANCHI NEWS: रातू में मारपीट और राइफल छिनतई मामले का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

RANCHI NEWS: रातू में मारपीट और राइफल छिनतई मामले का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

RANCHI: रांची के रातू थाना क्षेत्र में मारपीट और लाइसेंसी राइफल छिनतई मामले में पुलिस ने 24 घंटे में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची के रातू थाना क्षेत्र में मारपीट और लाइसेंसी राइफल छिनतई मामले में पुलिस ने 24 घंटे में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुई मारपीट और लाइसेंसी राइफल छिनतई मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटी गई 0.315 बोर लाइसेंसी राइफल और घटना में इस्तेमाल पिकअप वैन भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार घटना रातू थाना क्षेत्र के मालमाडु गांव की है। तारूप जाने वाली सड़क पर महिंद्रा एक्सयूवी में सवार सतीश कुमार और उनके सहयोगियों का सामना सामने से आ रही एक पिकअप वैन से हुआ। रास्ता देने और हेडलाइट डिम करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।

इसके बाद पिकअप वैन में सवार लोगों ने सतीश कुमार और उनके साथियों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हमलावरों ने सतीश कुमार की लाइसेंसी राइफल छीन ली और मौके से फरार हो गए। घायलों का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रातू के मुरचू गांव में छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त सतीश उरांव की निशानदेही पर पुलिस ने छीनी गई राइफल बरामद की। वहीं घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन को पिठौरिया थाना क्षेत्र से जब्त किया गया।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: महंगाई पर झामुमो का आंदोलन राजनीतिक नौटंकी, आदित्य साहू ने लगाया ये आरोप

Related Articles

Leave a Comment