Home » Dhanbad Crime: टारगेट के दबाव में एमआर ने दी जान? परिजनों ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Dhanbad Crime: टारगेट के दबाव में एमआर ने दी जान? परिजनों ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) ने फांसी के फंदे से झूलकर गुरुवार को खुदकुशी कर ली। उसके परिजनों ने कंपनी पर टारगेट को लेकर दबाव बनाने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना धनबाद थाना क्षेत्र के चिरागोड़ा स्थित एक मकान में घटी। एमआर चिराग लक्ष्मी (31) किराए के मकान में रहता था। गुरुवार को फंदे से लटकता उसका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

मौके पर जांच करने पहुंचे धनबाद थाना के एएसआई हरि प्रसाद नारायण ने बताया कि मृतक चिराग लक्ष्मी एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) का काम किराए के मकान में रहकर करता था। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

वहीं मृतक के पिता कुंदन कुमार ने कंपनी और उसके अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी शुरू करने के साथ ही चिराग पर लगातार काम और टारगेट का दबाव बनाया जा रहा था। कंपनी के मैनेजर और कलेक्शन से जुड़े लोग उसे हमेशा मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित करते थे, जिससे वह काफी तनाव में रहने लगा था।

मृतक के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पटना जाने की तैयारी कर रहे थे, जहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना था। इसी दौरान जब वह खाना लेने बेटे के कमरे पर पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटक रहा है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read Also: Khunti Crime: पत्नी मायके में रहती थी; मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदे से झूल कर दे दी जान


Related Articles

Leave a Comment