Home » Khunti Crime: पत्नी मायके में रहती थी; मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदे से झूल कर दे दी जान

Khunti Crime: पत्नी मायके में रहती थी; मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदे से झूल कर दे दी जान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके में रहती थी। युवक मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार की देर रात उसने अपने घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी।
घटना सदर थाना क्षेत्र खूंटी के मुरही गांव की है। मानसिक परेशानी झेल रहा गांव के अजय सिंह नामक 34 वर्षीय युवक ने अपने घर में ही आत्महत्या कर ली।

गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खूंटी थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया। शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। अजय सिंह की पत्नी पिछले दो महीने से मायके में रह रही है।

बताया गया कि पत्नी के घर में नहीं रहने के कारण अजय मानसिक तनाव में था। बुधवार रात अजय घर के समीप स्थित स्कूल मैदान में बिछावन लगाकर अपने दो नाबालिग पुत्रों के साथ सोया था। फिर देर रात वह घर चला गया और घर के अंदर इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read Also: RANCHI NEWS: डोरंडा में युवक की मौत के बाद हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया थाने का घेराव

Related Articles

Leave a Comment