Home » RANCHI NEWS : चान्हो हिंसा मामले में भाजपा का हमला, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

RANCHI NEWS : चान्हो हिंसा मामले में भाजपा का हमला, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

सिंचाई पाइप फटने के मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर सुनियोजित तरीके से हिंसा को अंजाम दिया

by Vivek Sharma
प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: चान्हो के कदमटोली में हुई हिंसक घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि प्रशासन मामले में लीपापोती करने का प्रयास कर रहा है और घटना के चार दिन बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना दुखद और निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित सात सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी कलमबद्ध रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी है। रिपोर्ट सौंपने के बाद प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने 27 मई को घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार, स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने दावा किया कि सिंचाई पाइप फटने के मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर सुनियोजित तरीके से हिंसा को अंजाम दिया गया। उनके अनुसार पीड़ित साहू परिवार इलाके में अल्पसंख्यक है और लगभग 50-60 लोगों की भीड़ ने घर में जबरन घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। भाजपा ने आरोप लगाया कि चार साल के बच्चे को आंगन में फेंका गया, गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई तथा परिवार को धमकियां दी गईं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है तो पार्टी कानून के दायरे में रहकर आंदोलन करेगी। पार्टी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और सुरक्षा देने की मांग दोहराई है। जांच रिपोर्ट की प्रति नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं को भी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Comment