पूर्वी सिंहभूम : पिता के इलाज के लिए घर और गहने तक गिरवी रख दिए। फिर भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरे पैसे का भङुगतान नहीं होने के कारण टीएमएच शव देने से इन्कार कर दिया। फिर भाजपा नेता की पहल पर शव दिया जा सका।
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लूआबसा जुरू गोप (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) प्रबंधन ने करीब दो लाख रुपये का बकाया बिल जमा होने तक शव देने से इनकार कर दिया।
आर्थिक रूप से टूट चुके परिवार के लिए यह स्थिति बेहद दर्दनाक बन गई थी। मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। पांच दिन पूर्व छत से गिरने के कारण जुरू गोप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया।
इलाज के लिए परिवार ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये अस्पताल में जमा कराए। इसके लिए घर और गहने तक गिरवी रखने पड़े। लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान जुरू गोप की मौत हो गई।
भाजपा नेता की पहल पर सौंपा शव
मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि पिता की मौत के बाद अस्पताल ने दो लाख रुपये का अतिरिक्त बिल थमा दिया और भुगतान नहीं होने तक शव देने से मना कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने भाजपा नेता विमल बैठा से मदद मांगी। सूचना मिलते ही वे गुरुवार को अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन को परिवार की माली हालत से अवगत कराया।
काफी मान मनौवल के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मानवीय आधार पर पूरा बकाया बिल माफ कर दिया। फिर द शव परिजनों को सौंपा गया और देर शाम लूआबसा में अंतिम संस्कार किया गया।
Read Also: ulandshahr Road Accident : वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, तीन युवकों की मौत

