Home » Hazaribagh News: दिन में भारी वाहनों के पहिए थमे; इन जगहों पर सुबह 8 से रात 9 बजे तक नो एंट्री

Hazaribagh News: दिन में भारी वाहनों के पहिए थमे; इन जगहों पर सुबह 8 से रात 9 बजे तक नो एंट्री

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग। प्रशासन ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने तथा ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सुबह 8 से रात 9 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या एवं सड़क हादसों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय के निर्देश पर अब प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

आदेश उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

आदेश में साफ चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह नई व्यवस्था लागू की है।

शहर में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण लगातार ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा था। खासकर दिन में मुख्य सड़कों में जाम की स्थिति बन रही थी। इसी को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

नए आदेश के तहत भारत माता चौक बाईपास मोड़, रसुलीगंज चौक, रेलवे ओवरब्रिज लेपो रोड मोड़, छड़वा गदोखर मोड़, सिंघानी मोड़, चानो रोड ओवरब्रिज, नगवां टोल प्लाजा बाईपास मोड़ तथा कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदी समेत आठ प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

इन स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी भी रहेगी। लोगों का कहना है कि इस फैसले से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा और जाम से राहत मिलेगी।

Read Also :Dhanbad Accident: निर्माणाधीन ओवरब्रिज में दर्दनाक हादसा, केसिंग गिरने से मजदूर की मौत

Related Articles

Leave a Comment