Home » RANCHI NEWS: डोरंडा में युवक की मौत के बाद हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया थाने का घेराव

RANCHI NEWS: डोरंडा में युवक की मौत के बाद हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया थाने का घेराव

दो दिन पहले डोरंडा के मनीटोला इलाके में कुछ अपराधियों ने मो. तनवीर को रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से की गई पिटाई

by Vivek Sharma
रांची के डोरंडा में मारपीट में घायल तनवीर की इलाज के दौरान मौत के बाद लोगों ने थाना घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में युवक मो. तनवीर की इलाज के दौरान मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने तनवीर के शव के साथ डोरंडा थाना का घेराव किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर के बाहर जमा होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इंसाफ की मांग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले डोरंडा के मनीटोला इलाके में कुछ अपराधियों ने मो. तनवीर को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। हमले में तनवीर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि तनवीर के सिर पर करीब 40 टांके लगे थे और वह लगातार बेहोशी की हालत में था। मामले में डोरंडा फिरदौस नगर निवासी खतीजा खातून ने मो. जावेद, मो. रिजवान और गोल्डन उर्फ एजाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने के बाद जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

READ ALSO: RANCHI NEWS : चान्हो हिंसा मामले में भाजपा का हमला, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Related Articles

Leave a Comment