Home » CM Hemant से मिले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ; मेडिकल यूनिवर्सिटी और अस्पताल परियोजना पर हुई चर्चा

CM Hemant से मिले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ; मेडिकल यूनिवर्सिटी और अस्पताल परियोजना पर हुई चर्चा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके कांके रोड वासीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रांची में मेडिकल यूनिवर्सिटी और अस्पताल परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा की। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सरकार-फाउंडेशन के बीच बातचीत हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके बीच रांची में फाउंडेशन की ओर से बनाए जा रहे अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एक हजार शैय्या वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा स्कूल की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

साथ ही राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र पर भी कार्य किए जाने के संबंध में सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड हेड राकेश तिवारी एवं फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड कैलाश कांडपाल उपस्थित थे।

Read Also: Health Awareness: पीरियड्स को लेकर खुलकर बात करने का संदेश, बांटे गए सैनिटरी पैड

Related Articles

Leave a Comment