Home » Manoharpur Railway Station News : मनोहरपुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत, आधे घंटे बाधित रहा परिचालन

Manoharpur Railway Station News : मनोहरपुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत, आधे घंटे बाधित रहा परिचालन

Jharkhand Hindi News : आशंका है कि सफर के दौरान वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था। इसी बीच झपकी लगने के कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह प्लेटफॉर्म के किनारे जा गिरा

by Rajeshwar Pandey
body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या 2 के पास एक व्यक्ति की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मनोहरपुर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस से गिरा यात्री

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। आशंका है कि सफर के दौरान वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था। इसी बीच झपकी लगने के कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह प्लेटफॉर्म के किनारे जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मोबाइल और सामान बरामद

जीआरपी ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, हेडफोन, चार्जर और कुछ नगद रुपये बरामद किए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस बरामद मोबाइल के कॉल डिटेल और संपर्कों के आधार पर उसकी शिनाख्त और परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पैसेंजर ट्रेन रुकी रही

हादसे के बाद राउरकेला-टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन का परिचालन करीब 30 मिनट तक प्रभावित रहा। जीआरपी और रेलवे कर्मियों ने शव को ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी।

जांच के बाद होगा खुलासा

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस आसपास के थानों और स्टेशनों पर मृतक के हुलिए की जानकारी भेजकर पहचान कराने में जुटी है।

जीआरपी की अपील

जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े न हों या बैठें नहीं। यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन कर ही सफर को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Read Also- Kolhan University : पांच साल का सबसे खराब रिज्लट, 47 प्रतिशत विद्यार्थी फेल

Related Articles

Leave a Comment