Home » Koderma Murder : जमीन विवाद में विधायक के चालक की हत्या, थाना के सामने शव रखकर सड़क की गई जाम

Koderma Murder : जमीन विवाद में विधायक के चालक की हत्या, थाना के सामने शव रखकर सड़क की गई जाम

Koderma Murder : जाम दिन में विवाद की सूचना, रात में जानलेवा हमला; विधायक बोलीं : समय रहते कार्रवाई होती तो बच सकती थी जान

by Mujtaba Haider Rizvi
murder of an MLA's driver in a land dispute case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हिंसक झड़प में बुधवार देर रात कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है। विधायक डॉ. नीरा यादव के चालक के शव के साथ परिजनों ने कोडरमा थाना के सामने रांची-पटना रोड को किया जाम।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। विधायक का आरोप है कि मामले को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। यदि समय रहते कार्रवाई होती तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी।

मृतक की मां से भी किया गया था दुर्व्यवहार

बताया जाता है कि दिन में जमीन विवाद को लेकर मृतक की मां के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट किया गया था और इसकी सूचना विधायक ने स्वयं कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान को फोन कर दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। देर रात राजकुमार यादव पर पीछे से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

अपनी ड्राइवर की हत्या पर भावुक हुईं विधायक

अपने चालक की मौत से विधायक भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि राजकुमार केवल चालक नहीं, बल्कि उनके परिवार का सदस्य था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। विधायक ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Read Also: Koderma News : लेट-लतीफ कर्मियों पर चला डंडा, नगर परिषद के गेट पर जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Comment