Home » West Singhbhum News : चिड़िया में सेल ठेकेदार सह झामुमो समर्थक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

West Singhbhum News : चिड़िया में सेल ठेकेदार सह झामुमो समर्थक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

West Singhbhum News : फिलहाल आत्महत्या के कारणों का आधिकारिक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

by Rajeshwar Pandey
SAIL Contractor and JMM Supporter Dies by Suicide in Chiriya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चिड़िया थाना क्षेत्र के चिड़िया गांव में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी 54 वर्षीय मनोहर झा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। वे सेल के प्राइवेट ठेकेदार और झामुमो समर्थक थे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

खिड़की से दिखा शव

गौरतलब है कि मनोहर झा घर पर अकेले थे। उनका परिवार बाहर गया हुआ था। रविवार सुबह उनका एक दोस्त उनसे मिलने घर पहुंचा। खिड़की से कमरे में देखने पर दोस्त ने उनका शव लटकता पाया। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की जानकारी चिड़िया थाना पुलिस को दी।

सांसद जोबा माझी के करीबी थे

पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मनोहर झा सेल में प्राइवेट ठेकेदार के रूप में कार्यरत थे। वे झामुमो समर्थक और सांसद जोबा माझी के करीबी माने जाते थे। उनकी मौत की खबर से समर्थकों में शोक है।

ठेका नहीं मिलने से तनाव की चर्चा

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का आधिकारिक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मनोहर झा को कई महीनों से कोई ठेका नहीं मिला था, जिसके चलते वे तनाव में थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वे काफी परेशान दिख रहे थे।

पुलिस कर रही जांच

चिड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार के लौटने के बाद पूछताछ की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

Read Also: Chaibasa News : रेलवे कॉलोनी के पास से चटाई में लिपटा सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका

Related Articles

Leave a Comment