Home » Chaibasa News : एकलव्य स्कूल से चुराए थे आठ पंखे व बेड के सामान, 24 घंटे में पुलिस की छापामारी टीम ने दो को धर दबोचा

Chaibasa News : एकलव्य स्कूल से चुराए थे आठ पंखे व बेड के सामान, 24 घंटे में पुलिस की छापामारी टीम ने दो को धर दबोचा

Jharkhand Hindi News :  गिरफ्तार अभियुक्त रासिका हेम्ब्रम का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चोरों ने शायद यह सोचकर एकलव्य मॉडल स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया कि वे पकड़े नहीं जाएंगे लेकिन पुलिस की सक्रियता इस बार भारी पड़ी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अंधारी से चोरी गए सामान के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी गया सभी सामान भी बरामद कर लिया गया है। जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि 6 जून 2026 को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गण्डकीदा गांव निवासी 56 वर्षीय सरदार आल्डा ने कुमारडुंगी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अंधारी से बजाज कंपनी के 8 दीवार पंखे, 9 से 11 लोहे के बेड प्लाई सहित और 4 बेड के गद्दे गायब हैं।

एसपी के निर्देश पर बनी छापामारी टीम

चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद कुमारडुंगी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला 6 जून 2026 को दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू कर त्वरित कार्रवाई की।

दोनों आरोपियों ने कबूला अपराध

पुलिस ने 6 जून को ही कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 38 वर्ष राम हेम्ब्रम, पिता दिवंगत बुधराम हेम्ब्रम और अप्राथमिकी अभियुक्त 31 वर्ष रासिका हेम्ब्रम, पिता दिवंगत ओयबोन हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत गण्डकीदा टोला जंजरासाई के निवासी हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध कबूल कर लिया है।

चोरी गए सभी सामान बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गए सभी सामानों को बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रासिका हेम्ब्रम का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

छापामारी टीम में शामिल

छापामारी दल में जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू, झींकपानी अंचल पुलिस में इंस्पेक्टर बासुदेव मुण्डा, कुमारडुंगी थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी, एसआई मिलन करमाली, सोमाय टुडू (अनुसंधानकर्ता, कुमारडुंगी थाना) सुनील कुमार यादव, कुमारखूँगी थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

Read Also- Palamu News : दमदमी माइंस की लापरवाही ने ली युवक की जान, संचालक समेत तीन पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी दर्ज

Related Articles

Leave a Comment