Home » Ranchi Crime News : मांडर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Ranchi Crime News : मांडर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

आरोपियों की तलाश में डाली जा रही दबिश, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

by Mujtaba Haider Rizvi
jugsalai abduction
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : रांची थाना क्षेत्र के मांडर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस युवती को कुछ युवक जबर्दस्ती उसके घर के पास से पकड़ कर नदी की तरफ ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को बताया है कि वह कुछ साल से एक युवक के साथ उसके घर में रह रही थी। कुछ महीने पहले युवक केरल चला गया है। युवती उसी के घर में रह रही है। युवती का कहना है कि शुक्रवार को कुछ युवक उसके घर पहुंचे और उसे जबरन पकड़ कर ले गए। यह युवक युवती को नदी की तरफ ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

रात भर युवकों के चंगुल में रही युवती

रात भर युवक युवती को पकड़ कर अपने कब्जे में लिए रहे। इसके बाद युवती को शनिवार को सुबह छोड़ा गया। तब युवती अपने गांव पहुंची और परिजनों को रो रो कर सारी घटना सुनाई। तब युवती के पिता उसे लेकर मांडर थाना आए। यहां पुलिस को आवेदन देने के बाद मामला दर्ज कराया गया है। सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे युवक

थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। इस तरह का कृत्य करने वाले युवकों को कतई नहीं छोड़ा जाएगा। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। आरोपी युवकों के छिपने के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Read Also- Ranchi News : वायुसेना अधिकारी ने पत्नी और ससुर पर लगाया 23 लाख रुपये की ठगी का आरोप, केस दर्ज 

Related Articles