Home » Ranchi News: रांची में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या कर सड़क पर फेंकने की आशंका

Ranchi News: रांची में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या कर सड़क पर फेंकने की आशंका

तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाकर जांच की।

by Mujtaba Haider Rizvi
ranchi dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया गया। इतना ही नहीं, मामले को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को किसी वाहन से कुचलने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाकर जांच की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर यह मामला सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत होता है। लोगों ने आशंका जताई कि युवती के साथ पहले अनैतिक कृत्य किया गया और फिर उसकी पहचान छिपाने तथा घटना को हादसा साबित करने के उद्देश्य से वाहन से कुचल दिया गया।

पुलिस अब युवती की पहचान करने के साथ-साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि युवती को किसी परिचित व्यक्ति द्वारा यहां लाया गया हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती को इलाके में पहले भी कई बार देखा गया था, लेकिन उसकी पहचान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। इसी कारण पुलिस को जांच में अतिरिक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले पर हटिया डीएसपी नीरज ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है और पुलिस उसी एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Read also Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन झपटी, बदमाश फरार

Related Articles

Leave a Comment