Home » MGNREGA : लंबित बकाया भुगतान के लिए 172 करोड रुपये का आवंटन

MGNREGA : लंबित बकाया भुगतान के लिए 172 करोड रुपये का आवंटन

by Nikhil Kumar
MGNREGA
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार ने मनरेगा के तहत सामग्री आपूर्ति करने वाले सप्लायरों के लंबित बकाया भुगतान के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में मनरेगा आयुक्त कार्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों को 172.65 करोड़ रुपये (17,265 लाख रुपये) की राशि आवंटित की है। इस राशि से लंबे समय से लंबित सामग्री मद के भुगतान में तेजी आएगी और सप्लायरों के बकाया का निपटारा किया जाएगा, कर्मियों का बकाया वेतन भी इसे दिया जाएगा।

सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यह राशि एसएनए स्पर्श मॉडल के तहत खर्च की जाएगी। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी बजेंद्र हेमरोम ने पत्र लिख कर सभी उपायुक्त-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयकों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित दायित्वों का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बता दे 1 जुलाई से नए अधिनियम वी बी जी राम जी शुरू हो रहा है। यही वजह है कि लंबित बकाया भुगतान की प्रक्रिया तेज की गई है।

सप्लायरों के साथ, लंबित वेतन का भी होगा भुगतान

इस राशि से सामग्री आपूर्तिकर्ताओं (सप्लायरों) के बकाया भुगतान, जून 2026 तक तकनीकी सहायकों (सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं बीएफटी) के वेतन, मेट के लंबित मानदेय, दीदी बगिया से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बकाया, बिरसा हरित ग्राम योजना के लंबित दायित्वों तथा भौतिक रूप से पूर्ण हो चुकी योजनाओं के भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी।

झारखंड के जिलों को आवंटित राशि (80:20 अनुपात के आधार पर)

 

क्रमांकजिलाकुल आवंटित राशि (करोड़ रुपये)
1बोकारो5.60
2चतरा5.20
3देवघर8.40
4धनबाद2.85
5दुमका8.80
6पूर्वी सिंहभूम2.50
7गढ़वा9.10
8गिरिडीह13.70
9गोड्डा15.00
10गुमला9.65
11हजारीबाग9.00
12जामताड़ा10.50
13खूंटी4.00
14कोडरमा3.25
15लातेहार4.00
16लोहरदगा3.40
17पाकुड़9.30
18पलामू7.80
19रामगढ़6.55
20रांची13.00
21साहिबगंज7.70
22सरायकेला-खरसावां2.00
23सिमडेगा10.85
24पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)7.00
कुलसभी जिले172.65 करोड़ रुपये

सर्वाधिक आवंटन वाले 5 जिले

क्रमजिलाराशि (करोड़ रुपये)
1गोड्डा15.00
2गिरिडीह13.70
3रांची13.00
4सिमडेगा10.85
5जामताड़ा10.50

सबसे कम आवंटन वाले 5 जिले

क्रमजिलाराशि (करोड़ रुपये)
1सरायकेला-खरसावां2.00
2पूर्वी सिंहभूम2.50
3धनबाद2.85
4कोडरमा3.25
5लोहरदगा3.40

Related Articles

Leave a Comment