
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां शंकर गागराई की 15 वर्षीय पुत्री सुनीता गागराई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कराईकेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
परिजनों तथा ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी कारण वह पहले भी कई बार इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर चुकी थी, मगर इस बार वह सफल हो गई। पुलिस ने आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले के अनुसंधान शुरू कर दिया है। शव को चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
थाना प्रभारी प्यारे हसन ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक की जांच के अनुसार लड़की विक्षिप्त थी, जिस कारण उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read Also: Chaibasa News : नोवामुंडी में पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

