Home » Chaibasa : चाईबासा में गोवंश की तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 50 मवेशी बरामद; तस्कर फरार

Chaibasa : चाईबासा में गोवंश की तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 50 मवेशी बरामद; तस्कर फरार

Chaibasa : थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि बरामद किए गए सभी 50 मवेशियों को सुरक्षित चाईबासा स्थित गौशाला में भेज दिया गया है, जहां पशु चिकित्सकों की देखरेख में उनके चारे और इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही है।

by Rajeshwar Pandey
Cattle Smuggling Racket Busted, 50 Cattle Recovered
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत कैलेंड गांव में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गोवंश की तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बजरंग दल के पदाधिकारियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की। सूचना मिलते ही झींकपानी थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और कैलेंड गांव में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई।

इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से गाय, बैल और बछड़ों समेत करीब 50 गोवंश (मवेशी) बरामद किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन पशुओं को बेहद खराब परिस्थितियों में रखा गया था और इन्हें एक साथ बड़ी संख्या में कहीं बाहर तस्करी कर भेजने की पूरी तैयारी चल रही थी। पुलिस की अचानक हुई इस दबिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम को आते देख पशु माफिया और तस्करी से जुड़े आरोपी अंधेरे और ग्रामीणों का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि बरामद किए गए सभी 50 मवेशियों को सुरक्षित चाईबासा स्थित गौशाला में भेज दिया गया है, जहां पशु चिकित्सकों की देखरेख में उनके चारे और इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि फरार पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस इस मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने साफ किया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध पशु तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस धंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालकर जल्द ही मुख्य सरगनाओं को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Read Also: Chaibasa News : गरीबों के निवाले से खिलवाड़ : चाईबासा और चक्रधरपुर में बांटा जा रहा कीड़ा लगा और एक्सपायरी डेट का राशन, लाभुकों में भारी आक्रोश

Related Articles

Leave a Comment