Home » Ranchi News : रांची में नकली शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधानपार्षद सुबोध राय गिरफ्तार, 303 पेटी विदेशी शराब जब्त

Ranchi News : रांची में नकली शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधानपार्षद सुबोध राय गिरफ्तार, 303 पेटी विदेशी शराब जब्त

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में नामी शराब ब्रांडों के फर्जी लेबल लगाकर शराब तैयार की जा रही थी। जांच अधिकारियों के अनुसार 8 पीएम, ऑफ्टर डार्क सहित तीन अलग-अलग ब्रांडों के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा था।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी कर 303 पेटी विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में फैक्ट्री के मालिक, बिहार के पूर्व विधानपार्षद और राजद नेता सुबोध राय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात शुरू हुई यह छापेमारी बुधवार सुबह तक चली। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब, पैकेजिंग सामग्री और संदिग्ध लेबल बरामद किए। गिरफ्तार किए गए लोगों में सुबोध राय के अलावा उनके चालक देवेंद्र भगत और कर्मचारी रविकांत राय शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में नामी शराब ब्रांडों के फर्जी लेबल लगाकर शराब तैयार की जा रही थी। जांच अधिकारियों के अनुसार 8 पीएम, ऑफ्टर डार्क सहित तीन अलग-अलग ब्रांडों के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामद बोतलों पर “फॉर सेल यूपी” का लेबल लगा मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि शराब की अवैध सप्लाई उत्तर प्रदेश और दिल्ली के नाम पर की जा रही थी।

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह ने किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से किन-किन राज्यों में शराब की आपूर्ति की जा रही थी।

जांच एजेंसियों को यह भी संदेह है कि नकली शराब को पिकअप वैन में आलू की बोरियों की आड़ में झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों तक पहुंचाया जाता था। पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस फैक्ट्री पर कार्रवाई हुई हो। इससे पहले मार्च 2023 में भी यहां छापेमारी के दौरान 108 बोतल अवैध शराब बरामद हुई थी। उस समय फैक्ट्री को सील कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बाद में इसका संचालन फिर से शुरू हो गया था।

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Weather : भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, ठनका गिरने से 5 की मौत, कई जिलों में मूसलाधार बारिश

फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। पुलिस और उत्पाद विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment