Home » Dhanbad Police Action: धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चलाया बुलडोजर

Dhanbad Police Action: धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चलाया बुलडोजर

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​धनबाद : धनबाद में पुलिस ने फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस की टीम ने वासेपुर में स्थित प्रिंस खान के घर को बुलडोजर से ढहा दिया। कोर्ट से मिले कुर्की-जब्ती के आदेश के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। इस दौरान किसी भी हंगामे को रोकने के लिए पूरे वासेपुर इलाके को छावनी में बदल दिया गया था। मौके पर तीन डीएसपी, छह थानों की पुलिस और भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहे।

​सुरक्षा के लिहाज से गिराया गया मकान

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रिंस खान के खिलाफ पहले भी कई बार जब्ती की कार्रवाई हो चुकी थी, जिसकी वजह से उसका मकान बेहद जर्जर और कमजोर हो चुका था। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस जर्जर हिस्से को बुलडोजर से गिराने का फैसला लिया गया। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

​धमकी के बाद पुलिस हुई सख्त

​शनिवार सुबह जब पुलिस की टीम वासेपुर पहुंची, तो सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मीडिया कर्मियों को भी सुरक्षा के लिहाज से एक तय दूरी पर ही रखा गया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि यह पूरी कार्रवाई पूरी तरह कानूनी तरीके से और कोर्ट के आदेश पर की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में निरसा के विधायक अरूप चटर्जी को प्रिंस खान की तरफ से धमकी मिलने की बात सामने आई थी। इस घटना के बाद से धनबाद पुलिस काफी सख्त नजर आ रही है और फरार गैंगस्टर पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई तेज कर रही है।

Read Also: Jamshedpur DD Bar Murder Case : CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग के बाद सोनारी के राहुल दुबे पर SIT का फोकस 

 

 

Related Articles

Leave a Comment