Home » Palamu Violence : चियांकी हिंसा मामले में 25 नामजद समेत 100 अज्ञात पर प्राथमिकी, पथराव में तीन पुलिसकर्मी हुए थे घायल

Palamu Violence : चियांकी हिंसा मामले में 25 नामजद समेत 100 अज्ञात पर प्राथमिकी, पथराव में तीन पुलिसकर्मी हुए थे घायल

by Rakesh Pandey
FIR
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के चियांकी गांव में राष्ट्रीय उच्च पथ के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान गुरुवार को प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस मामले में प्रशासन ने 25 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सदर अंचल अधिकारी जागो महतो के आवेदन पर दर्ज केस में सरकारी कार्य में बाधा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजे को लेकर विवाद बढ़ने पर पुलिस के बल प्रयोग में चार ग्रामीण भोला उरांव, अनिल उरांव, सुनील उरांव और चिंता देवी घायल हुए। जबकि, ग्रामीणों के पथराव में जैप जवान राजमोहन सिंह, महिला सहायक पुलिसकर्मी प्रिया सिंह और पुलिसकर्मी मो. जावेद घायल हो गए। घायलों का इलाज एमएमसीएच में कराया गया।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ जाम कर दिया था। संभावित विवाद को देखते हुए क्षेत्र में पहले से ही बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई थी। फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है।

Read Also- Jharkhand, Investment : जिंदल समूह के 70 हजार करोड़ के निवेश से झारखंड में 21 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

Related Articles

Leave a Comment