Home » युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में भर्ती का मौका; अग्निवीर और एयरमैन पदों के लिए आवेदन शुरू

युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में भर्ती का मौका; अग्निवीर और एयरमैन पदों के लिए आवेदन शुरू

by Kanchan Kumar
Indian Air Force Agniveer Air Recruitment 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​खूंटी: भारतीय वायु सेना में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बढ़िया अवसर है। वायु सेना स्टेशन बिहटा (पटना) के एयरमेन चयन केंद्र ने अग्निवीर वायु और एयरमैन (मेडिकल असिस्टेंट) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

​इस भर्ती के लिए योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खूंटी जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आवेदन केवल भारतीय वायु सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही किए जा सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

​संगीत प्रेमियों के लिए भी अवसर

​इस भर्ती के तहत अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) पद के लिए भी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्री-रजिस्टर्ड रैली का रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस पद के लिए रैलियां नई दिल्ली और बेंगलुरु में 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

प्रशासन ने सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें और देश सेवा के इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।

​इस भर्ती की जानकारी ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया, स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल, उम्र सीमा और योग्यता की जानकारी के लिए उम्मीदवार वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Read Also: Ranchi Airport News : रांची एयरपोर्ट पर अब इमरजेंसी में मिलेगी तुरंत मदद, अत्याधुनिक मेडिकल रूम खुला

Related Articles

Leave a Comment