Home » Chaibasa News : चाईबासा-टाटा बायपास चौक के पास ई-रिक्शा और बस की टक्कर, 4 यात्री घायल

Chaibasa News : चाईबासा-टाटा बायपास चौक के पास ई-रिक्शा और बस की टक्कर, 4 यात्री घायल

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa E-Rickshaw Bus Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय में चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग स्थित बायपास चौक के पास मंगलवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा के बस से टकरा जाने से 4 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा में सवार होकर कुछ यात्री चाईबासा की ओर जा रहे थे। बायपास चौक के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा सामने से आ रही बस से जा टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें बैठे यात्रियों को चोटें आईं।स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजवा दिया गया है। घायलों में ई-रिक्शा में सवार 4 पैसेंजर शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन कुछ को सिर और हाथ-पैर में चोटें आई हैं। हादसे के बाद बायपास चौक पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने बस और ई-रिक्शा को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। सदर थाना की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ई-रिक्शा चालक से लापरवाही बरतने के बिंदु पर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि व्यस्त मार्गों पर वाहन धीमी गति से चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Read Also: Chaibasa Crime News : जमीन के पैसों के बंटवारे में खूनी खेल, भाई की गोलीबारी में दूसरे भाई की मौत

Related Articles

Leave a Comment