Home » Hazaribagh Accident:जीटी रोड दर्दनाक सड़क हादसा, छापेमारी कर लौट रही पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, जवान की मौत हो गई

Hazaribagh Accident:जीटी रोड दर्दनाक सड़क हादसा, छापेमारी कर लौट रही पुलिस की गाड़ी ट्रेलर से टकराई, जवान की मौत हो गई

मैथन से छापेमारी कर लौट रही पुलिस की गाड़ी खड़े ट्रेलर से टकरा गई। एक जवान की की मौत हो गई । वहीं चार घायल हैं।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : जीटी रोड में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनबाद के मैथन से छापेमारी कर लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में एक जवान की की मौत हो गई । वहीं चार जवान घायल हैं।

हजारीबाग चलकुशा थाने की पुलिस एक मामले में छापेमारी के लिए धनबाद के मैथन गई थी। वहां से पुलिस टीम वाहन से लौट रही थी। इस क्रम में जीटी रोड पर पुलिस की सरकारी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। इस हादसे में 43 साल के सिपाही राम लखन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी के चालक समेत चार अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​हादसा के बाद अंदर ही फंस गए थे जवान

​जानकारी के अनुसार पुलिस टीम धनबाद के मैथन में एक केस में कार्रवाई पूरी करने के बाद सरकारी गाड़ी से हजारीबाग लौट रहे थे। जीटी रोड पर अचानक पुलिस वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक बड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराया। ​टक्कर इतनी भयानक थी कि पुलिस की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से दब गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी अंदर ही फंस गए।

टक्कर की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद गाड़ी की बॉडी को काटकर अंदर फंसे घायल जवानों को बाहर निकाला। ​सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सिपाही राम लखन यादव को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार घायल जवानों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल में चल रहा घायल जवानों का इलाज

घटना की खबर मिलते ही हजारीबाग पुलिस महकमे में मातम पसर गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों के इलाज की व्यवस्था संभाली। अधिकारियों ने हादसे वाली जगह का भी मुआयना किया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गाड़ी बेकाबू होकर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह क्या रही, इसकी पूरी जांच की जा रही है।
Read Also: Gorakhpur Encounter : मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल का एनकाउंटर, एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में ढेर 

 

 

Related Articles

Leave a Comment