Home » Chatra Crime: चतरा में राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने की थी योजना

Chatra Crime: चतरा में राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने की थी योजना

राहुल दुबे गैंग के तीन सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिए गए हैं। टंडवा में हुई इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी उपवब्धि मिली है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। ये लोग भय बनाकर कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने की फिराक में थे।

पुलिस ने टंडवा कोयलांचल इलाके में एक्टिव राहुल दुबे गैंग के तीन शातिर अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
​पकड़े गए अपराधी कोयला साइडिंग के आस-पास घूमकर वहां के व्यापारियों की रेकी कर रहे थे। इनका मकसद इलाके में फायरिंग कर डर का माहौल बनाना और फिर कोयला व्यापारियों से मोटी रकम रंगदारी के रूप में वसूलना था। लेकिन पुलिस ने वक्त रहते इनकी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, छह कारतूस, एक मोबाइल और एक बाइक जब्त की है।

​गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

​टंडवा के एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो गांव में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक स्पेशल टीम बनाई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस की मुस्तैदी के कारण तीनों अपराधी मौके पर ही पकड़ लिए गए।

अन्य की गिरफ्तारी को ले छापेमारी जारी

​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ​संजय मुर्ती एवं ​आलोक कुमार सिंह (जिला बोकारो) तथा
​हजारीबाग जिला निवासी अजय करमाली हैं। ​पूछताछ में यह बात साफ हो गई है कि ये तीनों राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं। ​

पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि अपराधियों के पास ये हथियार कहां से आए और इनका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड क्या है। साथ ही इस गैंग के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
​इस सफल ऑपरेशन में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा, पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा और सब-इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार सहित कई जवान शामिल थे।

Read Also: Jamshedpur news : incab कर्मियों के खाते में आने लगे पैसे, आरपी ने 17% से अधिक भेजी राशि 

Related Articles

Leave a Comment