Home » Pakur News: दुकान में गांजे की बिक्री कर रहा था दुकानदार, पुलिस ने छापामारी कर किया गिरफ्तार

Pakur News: दुकान में गांजे की बिक्री कर रहा था दुकानदार, पुलिस ने छापामारी कर किया गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
Pakur Ganja Seized
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakur : मुफस्सिल थाना पुलिस ने तिलभीट्टा बाजार के समीप गली में स्थित अफसर शेख और गुलाब शेख की दुकान में गुरुवार को छापेमारी कर 420 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस को देखकर भाग रहे दुकानदार अफसर शेख को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने गांजा काटने वाला कैंची एवं लोहे का कटनी भी बरामद कर लिया है। एसडीपीओ कुमार गौरव ने इसकी पुष्टि की है। एसडीपीओ ने गुरुवार को अपने कार्यालय में बताया कि अफसर शेख व गुलाब शेख की दुकान में अवैध तरीके से ब्राउन शुगर व गांजा की खरीद-बिक्री करने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को जानकारी दी गई।

एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने तिलभीट्टा बाजार स्थित गली में छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस को देखते ही दुकानदार सहित अन्य लोग इधर-उधर भाग लगे। अफरातफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने दुकान के पास खड़ा अफसर शेख को पकड़ लिया।

उसकी दुकान की तलाशी लेने पर दुकान से 107 ग्राम और गुलाब शेख की दुकान से 313 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एसडीपीओ ने बताया कि फरार गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुअनि अंशु उपाध्याय, रामदुलर सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Read Also: Pakur independence Day: पाकुड़ में धूमधाम से रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में मनेगा स्वतंत्रता दिवस, सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक शहर में नो एंट्री

Related Articles