Home » Breaking: गोविंदपुर में बड़ा सड़क हादसा, एक बच्ची की मौके पर मौत, तीन घायल

Breaking: गोविंदपुर में बड़ा सड़क हादसा, एक बच्ची की मौके पर मौत, तीन घायल

SD पब्लिक स्कूल की बस ने अंजाम दी दुर्घटना

by Mujtaba Haider Rizvi
Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यह घटना अन्ना चौक के पास की है। इस सड़क हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में लोग जुट गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की जानकारी गोविंदपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर जाम लग गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा एसडी पब्लिक स्कूल की बस से हुआ है। बस ने बच्ची को कुचल दिया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्ची की उम्र सात साल बताई जा रही है। उसका नाम रूही कुमारी है। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनमें 11 वर्षीय रेहान और 21 वर्षीय रोशन शामिल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स ले जाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। बच्ची की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क जाम कर दी और बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment