Home » Jamshedpur News : बहरागोड़ा में इलाज के बाद व्यक्ति की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jamshedpur News : बहरागोड़ा में इलाज के बाद व्यक्ति की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

by Mujtaba Haider Rizvi
man died following doctors negligence
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित मौदा गांव में बुखार और दस्त से पीड़ित 43 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी मौत हुई है, उसका नाम उत्तम सिंह है।

परिजनों ने गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों के मुताबिक, उत्तम कुमार सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार और दस्त से परेशान थे। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने गांव में इलाज करने वाले एक डॉक्टर को घर बुलाया।

आरोप है कि उत्तम ने शरीर में तेज जलन की शिकायत की, इसके बावजूद डॉक्टर ने उन्हें लगातार इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें निजी वाहन से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उत्तम को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर बहरागोड़ा पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बहरागोड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने बताया कि उत्तम कुमार सिंह को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत अवस्था में लाया गया था। उन्होंने कहा कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

परिजन रविकांत सिंह ने बताया कि उत्तम कुमार सिंह के दो बच्चे हैं। मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read also Jamshedpur Flood: जमशेदपुर में खरकई और स्वर्णरेखा उफान पर, जानें किन इलाकों में बजाई गई बाढ़ के खतरे की घंटी

Related Articles

Leave a Comment