Home » JPSC-JSSC Protest: परीक्षा धांधली के विरोध में अनशन कर रहे आंदोलनकारियों की गिर रही सेहत, एक और पहुंचे अस्पताल

JPSC-JSSC Protest: परीक्षा धांधली के विरोध में अनशन कर रहे आंदोलनकारियों की गिर रही सेहत, एक और पहुंचे अस्पताल

by Kanchan Kumar
JPSC JSSC Protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच लंबे खींच रहे अनशन और खराब मौसम की वजह से अभ्यर्थियों की सेहत में तेजी से गिरावट हो रही है। आमरण अनशन पर बैठे पलामू निवासी अभ्यर्थी राहुल क्रांति की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनमें वायरल फीवर की पुष्टि की है। ​अस्पताल प्रशासन का कहना है कि राहुल का इलाज चल रहा है। फिलहाल हालत नियंत्रण में है। इससे पहले भी बेहोश होने के कारण एक अभ्यर्थी को लाया गया था, जिसे शुरुआती इलाज और ड्रिप चढ़ाने के बाद छुट्टी दे दी गई।

मौसम की भी दिख रही मार

​राजधानी में हो रही रुक-रुककर बारिश और उमस ने मैदान में डटे अभ्यर्थियों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। खुले में रहने और भीड़ ज्यादा होने से संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। कई छात्रों को सिरदर्द, डिहाइड्रेशन और गले में दर्द की शिकायत होने लगी है।
कई छात्र नेताओं ने बताया कि अनशन स्थल पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है,जिससे अभ्यर्थी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। संगठन ने जिला प्रशासन से प्रदर्शन स्थल पर तुरंत मेडिकल टीम तैनात करने और स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।

Read Also : JPSC- JSSC : सरकार-छात्र वार्ता सकारात्मक, लेकिन मांगों पर नहीं बनी सहमति; आंदोलन जारी

Related Articles

Leave a Comment