Home » Jamshedpur News: शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा व्यवस्था पर 4 अक्टूबर को जमशेदपुर में सेमिनार, कुलपतियों समेत शिक्षाविद होंगे शामिल

Jamshedpur News: शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा व्यवस्था पर 4 अक्टूबर को जमशेदपुर में सेमिनार, कुलपतियों समेत शिक्षाविद होंगे शामिल

सेमिनार में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. ईला कुमार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रभूषण शर्मा और एनआईटी के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा के उत्थान पर चर्चा के लिए 4 अक्टूबर 2026 को जमशेदपुर में ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सेमिनार के संयोजक हैं।

सरयू राय ने बताया कि 4 सितंबर को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार की आकस्मिक मृत्यु के कारण पूर्व निर्धारित सेमिनार को शोक सभा में परिवर्तित कर दिया गया था। अब उसी विषय पर 4 अक्टूबर को सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

सेमिनार में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. ईला कुमार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रभूषण शर्मा और एनआईटी के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार प्रमुख रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम डीबीएमएस हाईस्कूल परिसर स्थित कलाकृति प्रेक्षागृह, रंकिणी मंदिर के समीप, कदमा में आयोजित होगा। पंजीकरण सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। इसके बाद सुबह 10 से 11 बजे तक उद्घाटन सत्र चलेगा।

पहला सत्र सुबह 11.15 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 12.30 से 2 बजे तक होगा। तीसरा सत्र दोपहर 3 से शाम 4.30 बजे तक चलेगा, जिसमें शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद शाम 4.30 से 5.30 बजे तक चौथा सत्र आयोजित होगा।

आयोजकों की ओर से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से सेमिनार में शामिल होकर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श में भाग लेने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: हरेलाल महतो ने शैलेन्द्र महतो को भेजा कानूनी नोटिस, फेसबुक पोस्ट पर विवाद के बाद मांगी 2 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति

Related Articles

Leave a Comment