Home » Student Protest: JPSC-JSSC में धांधली के खिलाफ अनशन पर बैठे युवाओं से मिलने अस्पताल पहुंचीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहीं ये बातें

Student Protest: JPSC-JSSC में धांधली के खिलाफ अनशन पर बैठे युवाओं से मिलने अस्पताल पहुंचीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहीं ये बातें

कहा-छात्रों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर है। बातचीत से समाधान निकल सकता है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जेपीएससी- जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ तथा अन्य मांगों को लेकर छात्र नौ दिनों से अनशन पर हैं। अनशनकारी छात्रों का हाल जानने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर है। बातचीत से समाधान निकल सकता है।

रांची के सदर अस्पताल में पिछले नौ दिनों से अपनी मांगों को लेकर अड़े अनशनकारी छात्रों से मिलने बुधवार को प्रदेश की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं। उन्होंने बेड पर पड़े युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और उनकी दिक्कतों को बारीकी से समझा।

युवाओं के साथ खड़ी है सरकार

​मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार युवाओं के साथ खड़ी है और उनकी मांगों को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि छात्रों की कई बातों पर सरकार पहले ही रजामंदी दे चुकी है, और जो मुद्दे बचे हैं, उन पर भी बातचीत के जरिए हल निकालने का रास्ता पूरी तरह खुला हुआ है।

​बातचीत के दौरान एक हैरान करने वाला पहलू भी सामने आया। अनशन पर बैठे छात्रों ने मंत्री को बताया कि सरकार से बातचीत के लिए जो प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) बनाया गया था, उसमें खुद अनशन कर रहे छात्रों को शामिल ही नहीं किया गया।
​कृषि मंत्री ने भरोसा दिया कि छात्रों की पूरी बात और आंदोलन से जुड़े इन नए तथ्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने रखा जाएगा।

उन्होंने कहा,युवा हमारे राज्य का भविष्य हैं। टकराव से नहीं, बल्कि आमने-सामने बैठकर बात करने से ही मसला सुलझेगा। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से अपनी सेहत का ख्याल रखने और बातचीत की प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखने की अपील की।

READ ALSO: Ghatshila News : फलक इंडस्ट्रियल फ्यूल में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास होने से टला बड़ा हादसा 

Related Articles

Leave a Comment