Home » Garhwa Accident : श्री बंशीधर नगर में दर्दनाक सड़क हादसे में फोरलेन पर चार युवकों की मौत, दो घायल

Garhwa Accident : श्री बंशीधर नगर में दर्दनाक सड़क हादसे में फोरलेन पर चार युवकों की मौत, दो घायल

Jharkhand Hindi News : पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है

by Mujtaba Haider Rizvi
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत श्री बंशीधर नगर में फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि एक बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार, पहली दुर्घटना थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव के समीप हुई, जबकि दूसरी घटना बभनी गांव स्थित मिट्ठू जायसवाल के धर्मकांटा के पास हुई।

बताया जा रहा है कि बभनी गांव के समीप एक बाइक पर पांच युवक सवार थे। सभी अपने दोस्त किशुन उरांव को ओडिशा जाने के लिए ट्रेन पकड़ाने के बाद सगमा प्रखंड के कटहर गांव घूमने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना स्थानीय निवासी मिट्ठू जायसवाल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के दौरान खरौंधी थाना क्षेत्र के सरपलिया गांव निवासी रघुनाथ उरांव के 16 वर्षीय पुत्र चंदन उरांव, पारस उरांव के 17 वर्षीय पुत्र मंतोष उरांव तथा धनेश्वर उरांव के 22 वर्षीय पुत्र सोनू उरांव की मौत हो गई।

वहीं मंगल उरांव के 20 वर्षीय पुत्र अखलेश उरांव की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उधर दूसरी घटना जतपुरा गांव के पास हुई, जहां ठरकीया गांव निवासी कामेश्वर विश्वकर्मा के 36 वर्षीय पुत्र राजू विश्वकर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि राजू गढ़वा से काम कर लौट रहा था। इसी दौरान नींद आने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में सोनबरसा गांव निवासी उमा चंद्रवंशी का 18 वर्षीय पुत्र अतेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद दोनों मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए गढ़वा के सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है।

Read Also- Jamshedpur News : डीसी ऑफिस के पास एक दुकान से मिले फर्जी एफिडेविट व नकली मुहरें, अधिवक्ताओं ने पकड़ा

Related Articles

Leave a Comment