
रांची: एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई),कार्यालय रांची में सीएमपीडीआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
इसके तहत कोयला और खनिज परियोजनाओं के विकास एवं परिचालन में तकनीकी सहयोग तथा सलाहकार सहायता के लिए तीन वर्षीय ढांचा स्थापित किया गया है। इसे परियोजना-विशिष्ट कार्य आदेशों (वर्क ऑर्डर्स) के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।
यह समझौता ज्ञापन खनन मूल्य श्रृंखला के विभिन्न पहलुओं को शामिल करता है, जिनमें अन्वेषण, खान परिचालन, परियोजना प्रबंधन, सर्वेक्षण और जीआईएस, पर्यावरण प्रबंधन, खान बंदी योजना, कोल बेनेफिशिएशन, प्रयोगशाला परीक्षण एवं क्षमता निर्माण शामिल हैं।
इसमें उन्नत खनन प्रौद्योगिकियों को अपनाना और सतही तथा भूमिगत कोल गैसीफिकेशन के लिए सलाहकार सहायता, जिसमें व्यवहार्यता अध्ययन (फिजिबिलिटी स्टडीज), पायलट परियोजनाएं और वैधानिक स्वीकृतियां भी सम्मिलित हैं।
इस सहभागिता का उद्देश्य एनएमएल की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करना और उसकी कोयला एवं खनिज परिसंपत्तियों के सतत तथा आत्मनिर्भर विकास को समर्थन देना है।
इस मौके पर एनएमएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रत कुमार दास, सीएमपीडीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) चौधरी शिवराज सिंह, सीएमपीडीआई के निदेशक एवं दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मौके पर अधिकारियों ने दीर्घकालिक सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः व्यक्त की।
Read Also: *Jharkhand News : झारखंड शिक्षा सेवा के 41 अधिकारियों का हुआ तबादला, रांची, जमशेदपुर के डीईओ बदले*

