Home » RANCHI NEWS: पुलिस ने की साजिश नाकाम, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

RANCHI NEWS: पुलिस ने की साजिश नाकाम, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

वाहन से दो टांगी, एक लोहे का और एक लकड़ी का बेसबॉल स्टिक, पांच मोबाइल फोन, एक टैबलेट जब्त

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के अनुसार 3 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नीले रंग की स्विफ्ट कार में हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के लिए जगरनाथपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान लटमा रोड स्थित नेपाली कॉलोनी रोड नंबर-7, स्वर्णरेखा नदी के पास एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया। वाहन में सवार तीन युवकों की तलाशी लेने पर सुमित मिंज उर्फ लवेंडर के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और मैगजीन में छह जिंदा गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस ने वाहन से दो टांगी, एक लोहे का और एक लकड़ी का बेसबॉल स्टिक, पांच मोबाइल फोन, एक टैबलेट जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित मिंज उर्फ लवेंडर, राकेश रंजन उर्फ गुड्डु और रोहित महली के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि सुमित मिंज और राकेश रंजन के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में जगरनाथपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment