
चाईबासा : जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में इंटर स्टेट स्कूल ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप हैदराबाद में 20 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
तीन कैटेगरी में होगी चैंपियनशिप
इस कराटे चैंपियनशिप में स्कूल में पढ़ने वाले 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के कराटेकारों का ऑल इंडिया इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन तीन कैटेगरी में होगी। पहला कैटेगरी में 1 क्लास से लेकर 5 क्लास तक, द्वितीय कैटेगरी में 6 क्लास से लेकर 8 क्लास तक एवं तृतीय कैटेगरी में 9 क्लास से लेकर 12th क्लास तक के पढ़ने वाले छात्र- छात्राएं शामिल होंगे।
साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा एवं टेक्निकल लाइसेंस एग्जाम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को जापान से आए हुए 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट सिहान ताकुया तानियामा , 4 th डॉन ब्लैक बेल्ट जापान सेंसाई वाई. हाकीजुमे एवं जेकेए इंडिया के मुख्य कराटे प्रशिक्षक 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट जापान सिहान आनंद रत्ना के द्वारा संचालित की जाएगी।
3 दिन राष्ट्र स्तरीय के कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
यह चैंपियनशिप चार दिनों की होगी जिसमें 3 दिन राष्ट्र स्तरीय के कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही साथ टूर्नामेंट भी आयोजित होगी इस चैंपियनशिप में जेके एआई झारखंड के 6 कराटे कार भाग लेंगे झारखंड स्कूल टीम इस प्रकार है टीम मैनेजर सेंसाई डॉक्टर अमरेश अनीश , टीम कोच सेंसाई पंकज कुमार सिंह , भाविनी कुमारी संत जेवियर गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल चाईबासा, आयुष सरदार मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर, लॉरेंस पूर्ति संत जेवियर हाई स्कूल लुपंगुटू चाईबासा ,भूमिका बिरूली एवं एंजेल सरदार संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल चाईबासा, कृष्णा सवैंयाँ संत जेवियर बॉयज स्कूल चाईबासा होंगे।
झारखंड टीम 19 अगस्त को चाईबासा से प्रस्थान करेगी
जेके एआई झारखंड टीम की सफलता के लिए संत जेवियर बॉयज स्कूल के प्रधानाध्यापक सह संत जेवियर ऑडिटोरियम हॉल के डायरेक्टर फादर युजिन एक्का, संत जेवियर स्कूल के शिक्षक ब्रदर अनिल , पूर्व केंद्र के इंचार्ज राकेश तिग्गा एवं जेकेए एआई झारखंड के उपाध्यक्ष इरशाद अली समस्त पदाधिकारी गण एवं कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैदराबाद के लिए जेकेएआई झारखंड टीम 19 अगस्त को चाईबासा से प्रस्थान करेगी एवं 26 अगस्त को टीम की वापसी होगी यह जानकारी जेके एआई झारखंड के अध्यक्ष सह प्रमुख कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।
Read Also Chaibasa News : उद्घाटन मैच में जस्ट डू इट ने कर दिखाया, शिव शंकर एफसी को 2-0 से हराया

