Home » Chaibasa News : उद्घाटन मैच में जस्ट डू इट ने कर दिखाया, शिव शंकर एफसी को 2-0 से हराया

Chaibasa News : उद्घाटन मैच में जस्ट डू इट ने कर दिखाया, शिव शंकर एफसी को 2-0 से हराया

जिंतुगाड़ा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड के ग्राम विकास समिति, जिंतुगाड़ा के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। खेल को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जस्ट डू इट और शिव शंकर एफसी के बीच खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु के अनुपस्थित रहने के कारण उनके सुपुत्र मनोज सिंकु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में जस्ट डु इट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिव शंकर एफसी को 2 गोल से पराजित कर जीत दर्ज की।

खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा: मनोज सिंकु

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मनोज सिंकु ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगाती हैं। सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हमारी कोशिश है कि झारखंड के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मौका मिले। उन्होंने आयोजकों और सभी खिलाड़ियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में मुंडा सोमनाथ सिंकु, जगदीश सिंकू, सुशील महापात्र, मुंडा विकाश महापात्र, प्रकाश गोप, कृष्ण सिंकु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के अगले दिन भी रोमांचक मैच होंगे और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Read Also Chaibasa News : चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा – एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हम सबका कर्तव्य

Related Articles