Home » JPSC-JSSC Protest:परीक्षा में धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र आज CM हेमंत और राहुल गांधी का फूंकेंगे पुतला

JPSC-JSSC Protest:परीक्षा में धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र आज CM हेमंत और राहुल गांधी का फूंकेंगे पुतला

झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, 5 छात्र भूख हड़ताल पर; 20 अगस्त को CM आवास घेरने की तैयारी, परीक्षा रद्द और CBI जांच की मांग पर अड़े।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रांची:झारखंड में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं धांधली के विरोध और मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा चरम पर है। उनके आंदोलन का आज रविवार को 23वां दिन है। आंदोलनकारी छात्र आज CM हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के पुतले फूंकेंगे। छात्रों ने 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की घोषणा कर रखी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​झारखंड में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में धांधली के विरोध और सीबीआई जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मोरहाबादी मैदान में जारी इनके सत्याग्रह को आज 23 दिन पूरे हो रहे हैं। आंदोलनकारी छात्रों ने अब आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है। रविवार को छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध जताएंगे, वहीं 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का बड़ा ऐलान किया गया है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​वादे से मुकरने का आरोप

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत में राहुल गांधी ने फोन पर 15 अगस्त तक का वक्त मांगा था। उन्होंने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री छात्रों की मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाते तो कांग्रेस सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेगी। 15 अगस्त बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं हुई, जिससे अभ्यर्थी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आंदोलनकारी और पुलिस में धक्का-मुक्की

दूसरी तरफ 5 अभ्यर्थी अब भी अनशन पर हैं। इनमें से तीन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। शनिवार को 14 दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो जब अस्पताल से निकलकर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा में शामिल होने एवं झंडा फहराने जाना चाहते थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान काफी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। देवेंद्रनाथ ने रोष जताते हुए सवाल किया कि क्या अपने ही देश में झंडा फहराने की आजादी नहीं है?

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​अस्पताल बना पुलिस छावनी

सुरक्षा के लिहाज से रांची सदर अस्पताल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर आईसीयू के बाहर तक भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन का कहना है कि अनशनकारी छात्रों की सेहत को देखते हुए उन्हें बाहर निकलने से रोका जा रहा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also: Hazaribagh Accident: हजारीबाग में बेकाबू स्कॉर्पियो ने ली दो की जान, बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत* 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment