Home » Palamu Crime: मां की आंखों में आंसू देख आपा खो बैठा बेटा, पिता को पीट-पीटकर मार डाला, भेजा गया जेल

Palamu Crime: मां की आंखों में आंसू देख आपा खो बैठा बेटा, पिता को पीट-पीटकर मार डाला, भेजा गया जेल

पलामू में खौफनाक वारदात, मां से मारपीट देख बेटे ने पिता की हत्या की; शव जंगल में छिपाया। 

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​पलामू: शराब के नशे और मां पर हुए अत्याचार के गुस्से ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। पांकी थाना क्षेत्र के मतुली गांव में 15 अगस्त को हुई खौफनाक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मां को रोते देख गुस्से से आगबबूला हुए बेटे ने अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

​पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को 32 वर्षीय संतोष सिंह उर्फ संतु सिंह और उसके पिता जगतपाल सिंह ने दिनभर खेत में जुताई की थी। शाम ढलते ही दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद संतोष घर से बाहर चला गया। इसी बीच किसी बात को लेकर जगतपाल का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पिता ने मां के साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर खदेड़ दिया।

​मां का दर्द देख भड़का बेटा

घर लौट रहे संतोष को रास्ते में उसकी मां रोती हुई मिली। जब उसने रोने की वजह पूछी, तो मां ने पिता की करतूत बता दी। यह सुनते ही संतोष का खून खौल उठा। वह सीधे घर पहुंचा और पिता के कमरे में दाखिल होकर उनसे उलझ गया।

​लकड़ी के टुकड़े से बोला हमला

दोनों के बीच जमकर मारपीट और हाथापाई हुई। इसी दौरान संतोष ने घर में रखे लकड़ी के एक भारी टुकड़े से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही जगतपाल की मौत हो गई। ​हत्या के बाद आरोपी संतोष ने पिता की लाश को पास के जंगल में छिपा दिया और गांव से भाग निकला। अगले दिन 16 अगस्त को मामला दर्ज होने के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया

पांकी एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी संतोष छिपते-छिपाते अपने घर आया हुआ है। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। बृहस्पतिवार को कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी बेटे को जेल भेज दिया गया।
Read Also: Chaibasa News : दीवार गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

 

 

 

 

Related Articles