Home » Chaibasa News : दीवार गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Chaibasa News : दीवार गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

बारिश से दीवार हुई थी कमजोर,  गुरुवार करीब 11 बजे घटी घटना

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांडरासाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ऊपर लोटा गांव में गुरुवार सुबह दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 64 वर्षीय सुखलाल पाडेया के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार सुखलाल पाडेया अपने घर के पास खड़े थे। तभी अचानक पड़ोसी के घर की मिट्टी की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार काफी पुरानी और बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। अचानक मलबा गिरने से सुखलाल उसके नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पांडरासाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण गांव में मिट्टी से बने कई घरों की दीवारें कमजोर हो गई हैं। इसी वजह से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अधिकांश घर मिट्टी के बने हैं, जो बारिश में अक्सर गिर जाते हैं। प्रशासन की ओर से पक्के मकान की सुविधा नहीं मिलने के कारण लोगों को ऐसे हादसों का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Read Also Chaibasa News : पहले शहर की सड़कें हों अतिक्रमण मुक्त, फिर ग्रामीण सड़कों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment