Home » Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय में M.Ed में दाखिला शुरू, तय समय में आवेदन करने की अपील

Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय में M.Ed में दाखिला शुरू, तय समय में आवेदन करने की अपील

तृतीय चरण की काउंसलिंग 24 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी

by Rajeshwar Pandey
KOLHAN UNIVERSITY
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के M.Ed विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न चरणों में काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्रथम चरण की काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया 14 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी, जो सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। इसके बाद द्वितीय चरण की काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया 6 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक चल रही है।

वहीं तृतीय चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस चरण के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित तिथि के अनुसार पूरी की जाएगी। तीसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन और काउंसलिंग खत्म होने के बाद M.Ed में अंतिम नामांकन 2 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक होगा।

JCECEB रांची द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं कोल्हान विश्वविद्यालय में M.Ed कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वे तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन, काउंसलिंग और नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें। विश्वविद्यालय ने छात्रों से समय पर सभी दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है ताकि एडमिशन में किसी तरह की परेशानी न हो।

Read Also Chaibasa News : विश्वविद्यालय के विकास में एलुमिनी की भूमिका को और अधिक मजबूत करने पर दिया जोर

Related Articles

Leave a Comment