Home » Jamshedpur News : मिथिला संस्कृति और परंपरा की दिखी मनमोहक झलक, महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Jamshedpur News : मिथिला संस्कृति और परंपरा की दिखी मनमोहक झलक, महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

मिथिला संस्कृति और परंपरा की दिखी मनमोहक झलक, महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बारिडीह स्थित विजया गार्डेन क्लब हाउस में कर्ण महिला संघ का पांचवां स्थापना दिवस एवं सावन मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संघ की संचालक नीलम प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। समारोह में मिथिला संस्कृति और परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की वंदना से हुई। मिथिला पेंटिंग की थीम पर आधारित परिधानों में सजी महिलाओं ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया। रंग-बिरंगी मिथिला पेंटिंग वाली साड़ियों में महिलाओं की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया।
समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सावन मिलन के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और उत्सव का आनंद उठाया।

संघ की संचालक नीलम प्रकाश ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य कर्ण समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना, मिथिला की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित रखना तथा समाज में आपसी एकता और सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सुख-दुःख में एक-दूसरे का साथ देना और सामुदायिक पहचान को मजबूत करना संघ की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभा कर्ण, मीरा दत्ता, आशा, शारदा, ममता, बबीता, रेणु, अमिता, श्वेता, अर्चना सहित अन्य महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से समारोह यादगार बन गया।

Related Articles