Home » Chaibasa News : यहां से पढ़कर निकलने वाले विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रसेवा में अहम भूमिका निभाएंगे : डीसी

Chaibasa News : यहां से पढ़कर निकलने वाले विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रसेवा में अहम भूमिका निभाएंगे : डीसी

मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय मांगीलाल जी रुंगटा की 145वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को वार्षिकोत्सव सह संस्थापक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में मनाई गई।

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय मांगीलाल जी रुंगटा की 145वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को वार्षिकोत्सव सह संस्थापक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार एवं विशिष्टअतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार उपस्थित रहे। साथ ही प्रसिद्ध उद्योगपति-सह-समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, शिक्षा विभाग के पदाधिकारीगण, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथिगण भी इस अवसर पर शामिल हुए।

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर यूथिका नामक पत्रिका का भी विमोचन अतिथियों के हाथों किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल शिक्षा का केंद्र रहा है, बल्कि इसने कई संस्थानों को जन्म देने में भी योगदान दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां से पढ़कर निकलने वाले विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रसेवा में अहम भूमिका निभाएंगे। यह स्कूल काफी लोगों को यहां से आगे बढ़ाया है। जो बच्चे यहां पढ़ाई कर रहे हैं वह बहुत लकी हैं। आपका यह दायित्व भी है कि इसके जो गुडविल है जो इसका इतिहास रहा है इसको आगे लेकर जाएं।

विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिल्पा गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रतियोगिता के विजेता एवं विजेताओं को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।

 यूथिका नामक पत्रिका का विमोचन

इस अवसर पर यूथिका नामक पत्रिका का भी विमोचन अतिथियों के हाथों किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं अन्य सम्माननीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read Also Chaibasa News : सिलफोड़ी में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, एवी ब्रदर्स बनी चैंपियन

Related Articles

Leave a Comment